बदला लेने का सबसे अच्छा तरीक़ा यह है कि अन्याय करने वाले जैसे न बनो।
इसी लेखक के और इनसे जुड़े विषयों पर।
अपने भीतर लौटो। तुम्हें चलाने वाला विवेक जब न्यायपूर्ण कार्य करता है तो अपने से संतुष्ट रहता है, और इस तरह शांति पाता है।
यह विचार छोड़ दो कि तुम दूसरों को कैसे लगोगे, और संतुष्ट रहो यदि तुम शेष जीवन अपनी प्रकृति के अनुसार जी सको।
मृत्यु का तिरस्कार मत करो, बल्कि उससे संतुष्ट रहो, क्योंकि वह भी उन चीज़ों में से एक है जो प्रकृति चाहती है।
यदि तुम्हें न्याय, सत्य, संयम और धैर्य से बेहतर कुछ मिले, तो पूरी आत्मा से उसकी ओर मुड़ो। पर यदि कुछ बेहतर न मिले, तो किसी और चीज़ को जगह मत दो।
कोई कुछ भी करे या कहे, मुझे अच्छा ही रहना है।
जो अन्याय करता है, वह अपने ही साथ अन्याय करता है।
सभी उद्धरण