संग्रह
सूक्तियाँ
छोटे और तीखे विचार, जो एक ही वाक्य में सब कुछ कह देते हैं।
128 सूक्तियाँ
न्याय
मुझे लोगों को दुष्ट देखकर कभी आश्चर्य नहीं होता, पर उन्हें लज्जित न देखकर अक्सर होता है।
अपील: क़ानून में, एक और बार फेंकने के लिए पासों को फिर डिब्बे में डालना।
राजनेता: उस बुनियादी कीचड़ की एक ईल मछली जिस पर संगठित समाज का ढाँचा खड़ा है।
मतदाता: वह व्यक्ति जिसे किसी और के चुने हुए आदमी को वोट देने का पवित्र अधिकार प्राप्त है।
राजनीति: सिद्धांतों की प्रतियोगिता का वेश धरे हितों का संघर्ष।