संग्रह
सूक्तियाँ
छोटे और तीखे विचार, जो एक ही वाक्य में सब कुछ कह देते हैं।
128 सूक्तियाँ
हास्य
व्यंग्य एक प्रकार का दर्पण है जिसमें देखने वाले प्रायः अपने सिवा सबका चेहरा देखते हैं।
टेलीफ़ोन: शैतान का आविष्कार, जो किसी अप्रिय व्यक्ति को दूर रखने के कुछ फ़ायदे ख़त्म कर देता है।
शांति: अंतरराष्ट्रीय मामलों में, लड़ाई के दो दौरों के बीच धोखे का एक दौर।
विवाह: एक समुदाय की वह दशा जिसमें एक स्वामी, एक स्वामिनी और दो दास होते हैं, कुल मिलाकर दो।
तिरस्कार: समझदार मनुष्य का उस शत्रु के प्रति भाव जो सुरक्षित रूप से सामना करने के लिए बहुत भयंकर है।
अपील: क़ानून में, एक और बार फेंकने के लिए पासों को फिर डिब्बे में डालना।